Fau g game
Indian army क्या PUBG को टक्कर दे पाएगा FAU-G? यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब भारत में PUBG Mobile गेम पर बैन लगने के बाद एक बड़ा अनाउंसमेंट हुआ है और जल्द ही Fearless And United-Guards नाम का गेम लॉन्च होने वाला है। FAU-G नाम के इस गेम को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा और बॉलिवुड ऐक्टर अक्षय कुमार ने इस गेम को अनाउंस किया है। माना जा रहा है कि यह गेम PUBG Mobile की जगह ले सकता है। नई दिल्ली भारत में बीते दिनों PUBG Mobile बैटल रॉयल गेम पर बैन लगा दिया गया है और आज एक बड़ा अनाउंसमेंट भारतीय प्लेयर्स के लिए गुड न्यूज लेकर आया है। ऐक्टर अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया कि जल्द ही Fearless And United-Guards FAU-G नाम का गेम आ रहा है और यह गेम आत्मनिर्भर अभियान को सपॉर्ट करेगा। इसके बाद ही माना जा रहा है कि यह गेम PUBG को रिप्लेस कर पाएगा। क्या है FAU-G? फिलहाल गेम का नाम और पोस्टर ही सामने आया है। इस गेम का पूरा नाम Fearless And United-Guards है और यह गेम भारतीय आर्म्ड फोर्सेज से जुड़ा होगा। अक्षय ने ट्वीट में लिखा है कि गेम से प्लेयर्स को शहादत के बारे में भी सिखाए...